सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज हम लोकडाउन में हैं ,प्रकृति स्वतन्त्र है ,जानवर मॉल्स में घूमने लगें हैं हाथियों के झुण्ड मुख्य मार्ग क्रॉस कर रहें हैं मोर नांच रहें हैं, नदियों का पानी पारदर्शी हो गया है स्वच्छ है पेय है। नदियों की स्वत : शोधन की क्षमता लौट आई है। क्या हमारे लिए यह सबक नहीं हैं हम सात सौ अस्सी करोड़ लोग पृथ्वी अम्मा का सम्मान करना सीखें उसके संकेतों को समझें


खोया तो बहुत  कुछ लेकिन वो क्या कहते हैं हर चीज़ के दो पहलू होते हैं -एक कृष्ण पक्ष एक शुक्ल पक्ष। यहां हम शुक्ल पक्ष का ज़ायज़ा तो लेंगे ही साथ ही यह भी देखेंगे हम कैसा पाखंड पूर्ण दोहरा जीवन जी रहें हैं।जहां हम अब तक डेढ़ पृथ्वी के समतुल्य संसाधन  चट कर चुकें हैं और असलियत  से जलवायु संकट की ज़ोरदार दस्तक से ट्रंप सोच के चलते  आँखें मूंदे हुए हैं।जबकि प्रकृति ने अपनी इच्छा जाहिर कर दी है।         
'



अब हम खाना खाने से पहले ही नहीं दिन में कई मर्तबा साबुन से रगड़ -रगड़ कर तसल्ली से हाथ धोने लगें हैं पूरे चालीस सेकिंड कोई -कोई तो एक मिनिट तक हाथ ही धौ रहा है। क्या यह कोरोना कम्पलसिव ऑब्सेसिव  बिहेवियर है -ऑब्सेसिव कम्पलसिव डिसऑर्डर है या हमारे इस दौर की हकीकत के अब ज़िंदा रहने के लिए हाथ  धोना ज़रूरी हो गया है। दादी माँ कबसे कहती थी हम नहीं समझे -कहते थे हाथ उतने गंदे ही नहीं किये हैं जो धोना पड़े। 

आज हम लोकडाउन में हैं ,प्रकृति स्वतन्त्र है ,जानवर मॉल्स में घूमने लगें हैं हाथियों के झुण्ड मुख्य मार्ग क्रॉस कर रहें हैं मोर नांच रहें हैं, नदियों का पानी पारदर्शी हो गया है स्वच्छ है पेय है। नदियों की स्वत : शोधन की क्षमता लौट आई है। क्या हमारे लिए यह सबक नहीं हैं हम सात सौ अस्सी करोड़ लोग पृथ्वी अम्मा का सम्मान करना सीखें उसके संकेतों को समझें। 

क्या सिम्बिओटिक लिविंग परस्पर सहजीवन सहपोषण नहीं हो सकता हमारे और शेष जीव -प्रजातियों के बीच ? आइंदा पशु पक्षी परिंदे हमारे चिड़िया घरों में अजायबघरों में हमारे मनोरंजन का वॉयस (साधन )न बन अपने प्राकृत आवासों कुदरत द्वारा बख्शे गए घरोंदों में हेबिटाटों में रहें।अब तक जो हो चुका सो हो चुका हम एक ट्रिलियन पेड़ लगाए (दस खराब नए पेड़ लगा उनकी हिफाज़त कर हम जलवायु परिवर्तन के संकट को अब भी टाल सकते हैं। क्या हम ट्रम्प की  मानेंगे या अबके नवंबर जो बिडेन को लाएंगे जो पर्यावरण को बचाने पेरिस समझते के अनुरूप कदम उठा सकते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर हमारी हवा में अब ३३२ पार्ट पर मिलियन से ऊपर न जा पाए। क्या यह असंभव है ऐसा कर दिखाना इस शती  के अंत तक नामुमकिन है ?कोरोना टाइम्स पूछता है।   

बीओडी जल में घुलित ऑक्सीजन की वह मात्रा है जो ऑक्सीजन सेवी जलजीवों के  लिए मज़े से कार्बनिक पदार्थ के चयन अपचयन निम्नीकृत करने पचाने के लिए किसी ख़ास तापमान पर एक कालावधि में चाहिए होती है। घुलित ऑक्सीजन  कमी को ही बीओडी कहते हैं। गंगा जल इसीलिए नहीं सड़ता था क्योंकि गंगोत्री गंगा स्रोत स्थल पर इसमें घुलित ऑक्सीजन की  मात्रा बहुत अधिक होने के अलावा यहां  वेग के साथ गंगाजल गिरता है। आपने देखा है हलावाई को कढ़ाई का दूध एक से दूसरे चौड़े पात्र में उछालते  वह घुलित ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने की कोशिश ही है।कई लोग घरों में भी दूध उबालते वक्त चमचे से  दूध भर के बार -बार कढ़ाई में एक ऊंचाई से गिराते वक्त अपने अनजाने ही इस वैज्ञानिक क्रिया को करते हैं।मोटे तौर पर हम कह सकते हैं जितना बीओडी एक क्रांतिक मान के नज़दीक आएगा उतनी ही जल की गुणवत्ता ऊपर आएगी अ -मल -निर -मल समझा जाएगा पानी। कृपया नीचे दिया गया लिंक (सेतु )देखें। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाव -सरणियाँ (क्षणिकाएं )

कौन है वह , जो दूज के चाँद सा मिला , देखते ही देखते पूर्ण चंद्र बना और  ईद का चाँद हो गया।   भाव -सरणियाँ (क्षणिकाएं )-१ 

ये अन्नदाता नहीं भूहन्ता हैं

ट्वीट जगत से साभार : मुनींद्र मिश्र जी कहते हैं: 'हरित क्रान्ति से हुई आत्मनिर्भरता से पहले लोग ज्वार बाजरा मक्का बड़े चाव से खाते थे और इनकी खेती में जल का उपयोग भी सीमित हुआ करता था।'  हमारी टिपण्णी :मिश्र जी यही पौष्टिक अनाज हुआ  करता था खाद्य रेशों पुष्टिकर तत्वों से भरपूर।  शिवकांत जी लंदन से लिखते हैं प्रत्युत्तर में  :सच बात तो यह है ,पंजाब ,हरियाणा ,और उत्तरप्रदेश के किसान कर दाता के पैसे से सस्ती हुई दरों पर पानी ,बिजली ,खाद लेकर मजदूरों का दुनिया की न्यूनतम मजदूरी पर शोषण करते हुए ऊंची MSP पर बेचने के लिए उन जमीनों पर धान ,गेंहू और गन्ना उगाते हैं जो मोटे स्वास्थ्यप्रद अनाजों के लिए बनी है। धान गेंहू और गन्ने से भूजल सूख गया है। नहरी जल ,रासायनिक खाद और कीटनाशकों से जल -जमीं खारे और विषाक्त हो गए हैं। गेंहू ,बासमती  ने मधुमेह और जिगर के रोगों की महामारी फैला दी है। ये अन्नदाता नहीं  भूहन्ता हैं।सब्सिडी का बढ़ावा न देकर यूरोप की तरह इनकी उपज पर रोक लगनी चाहिए।  मुनींद्र मिश्र :इस पर भारत में रोक कैसे लगे कोई चर्चा तक तो करता नहीं। धान और गेंहू आज खा रहे हैं पर यही हालात

सिंहासन और लकड़बघ्घे -डॉ.नन्द लाल मेहता 'वागीश '

सिंहासन और  लक्कड़बघ्घे -डॉ.नन्द लाल मेहता 'वागीश ' सिंहासन की ओर न देखो  लक्कड़बघ्घों ! तुम इसके हकदार नहीं हो ! (१ ) तुम क्या जानो सिंहासन को,      महाप्राणक कर्त्तापन को  .          यह है प्रचंड अग्निसार ,         दाहक ज्वाला अतिदुस्तर ,     पार करोगे ?पास तुम्हारे     इसका कोई उपचार नहीं है। (२ ) मृत शिकार को खाने वाले ,       लम्पट उमर बिताने वाले ,       वर्णसंकर सुख पाने वाले ,          क्या जाने सिंहासन -संसद ,      भारतवर्ष सुशासन क्या है !      इसका सौम्य सुवासन क्या है !  (३ )द्रुपद -सुता सी परम पावनी ,      है भारत की अपनी संसद ,      राष्ट्र निरंतर करता चिंतन ,      संवादन अरु प्रति -संवादन ,      सूत्र -विचारण और निर्णयन।      इसी से निर्मित है रचना मन ,      भारत -जनकी संसद का। (४ )भारत नहीं है संज्ञा केवल ,     भारत भाव विशेषण है।       अति पुरातन फिर भी नूतन ,     यह भारत का दर्शन है।    युगकाल चिरंतन है भारत ,    यह भारत सदा सनातन है,   भारत का यह लक्षण है। (५  )    सिंहासन है यज्ञ समर्पण ,          स