सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

करतारपुर कॉरिडोर और डायलॉग दो अलग अलग मसले हैं :पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद सीमा पर बंद हो तो बातचीत हो


इमरान खान
इमरान खान - फोटो : ani


भारत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को अपनी सीमा के करीब स्थित सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल करतारपुर कॉरिडोर का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी वहां पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और हरसिमरत कौर बादल अटारी-वाघा बॉर्डर से इस कार्यक्रम में शामिल होने पाकिस्तान पहुंचे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि मैं इस यात्रा का हिस्सा बनकर सुखद महसूस कर रहा हूं। सालों बाद आज में करतारपुर साहिब के दर्शन करुंगा और इसके लिए मैं दोनों देशों का आभारी हूं।
इमरान भी हुए भावुक, कहा पाकिस्तान में हिंदुस्तान खड़ा है

सिद्धू की तारीफ करते हुए कार्यक्रम में इमरान खान भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि आज लग रहा है कि पाकिस्तान में  हिंदुस्तान खड़ा है। उन्होंने कहा कि मैंने 21 साल क्रिकेट खेला और 22 साल सियासत की और इन वर्षों में मैंने सिद्धू जैसा दोस्त पाया और इससे लगता है कि इंसानियत जिंदा है। इमरान खान ने कहा कि मैं आज यह कहना चाहता हूं कि अगर भारत एक कदम आगे बढ़ाएगा तो हम दो कदम आगे बढ़ाएंगे।



इमरान खान इस दौरान काफी भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि जब मैं सियासत में आया तो ऐसे लोगों से मिला जो बस अपने लिए ही काम कर रहे थे उन्हें आवाम से कोई लेना-देना नहीं होता था। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान-हिंदुस्तान जहां खड़ा है, 70 साल से दोनों देशों के बीच ऐसा ही हो रहा है। और जहां तक गलतियों की बात है दोनों तरफ से गलतियां हुईं हैं लेकिन हम जबतक आगे नहीं बढ़ेंगे तो ये जंजीर टूटेगी नहीं। 

इमरान ने कहा कि हम एक कदम आगे बढ़कर दो कदम पीछे हट जाते हैं, लेकिन रिश्ते ठीक करने के लिए हम प्रयास नहीं करते हैं। अगर फ्रांस-जर्मनी एक साथ आ सकते हैं, तो फिर पाकिस्तान-हिंदुस्तान ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं।  

उन्होंने कहा कि हमारा मसला सिर्फ कश्मीर का है, इंसान चांद पर पहुंच चुका है लेकिन हम एक मसला हल नहीं कर पा रहे हैं।  ये मसला तभी हल हो पाएगा जब हम पक्का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि जब पिछली बार सिद्धू वापस गए तो इनकी काफी आलोचना हुई, लेकिन एक इंसान जो शांति का पैगाम लेकर आया है वो क्या जुर्म कर रहा है। हमारे दोनों के पास एटमी हथियार है, तो इनके बीच जंग हो ही नहीं सकती है। दोनों देशों के बीच जंग का सोचना पागलपन है। 

इस मौके पर उन्होंने एक बार फिर भारत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने की बात कही। इमरान बोले कि तीन महीने पहले जब सिद्धू पाकिस्तान आए थे तो उनकी भारत में बहुत आलोचना हुई थी। मैं इससे बहुत विचलित भी हुआ। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत दोनों ही परमाणु संपन्न देश हैं और हम दोनों देश एक दूसरे के दुश्मन नहीं हो सकते हैं। और जब हम दुश्मन नहीं हो सकते तो दोस्ती ही हमारे बीच बचती है। 

इसी-बीच उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के प्रधानमंत्री बनने की दुआएं भी मांग लीं और कहा कि हम अब इंतजार नहीं कर सकते कि जब सिद्धू भारत के वजीरेआजम बनेंगे तभी भारत और पाक की दोस्ती होगी।  

नवजोत सिंह सिद्धू ने लूटा पाकिस्तानियों का दिल

शिलान्यास के बाद नवजोत सिंह काफी जोश में नजर आए और उन्होंने इस मौके पर कहा कि मैं यहां नानक साहब का पैगाम लेकर आया हूं। इसी बीच उन्होंने एकबार फिर से इमरान खान को धन्यवाद कहते-कहते दिलदार भी कहा। सिद्धू ने इमरान खान की तारीफ के पुल बांधे और कहा कि इस ऐतिहासिक कॉरिडोर के बारे में जब भी लिखा जाएगा तो पहले पन्ने पर इमरान खान का नाम लिखा जाएगा।

वह बोले मैं करतारपुर कॉरिडोर में बहुत बड़ी संभावना देखता हूं। यह दो देशों को मिलाने वाला और लोगों को जोड़ने वाला कॉरिडोर है।  

इस मौके पर सिद्धू ने एक कविता पाठ भी किया। साथ ही सिद्धू ने कहा कि हंस और बगुला सरोवर में एक साथ रहते हैं लेकिन हंस मोती ढूंढता है लेकिन बगुला मछली। वह बोले सब कुछ सोच पर निर्भर करता है। करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में नवजोत सिद्धू ने पाक पीएम इमरान खान को फिर फरिश्ता बताया।

सिद्धू ने लगे हाथों दोनों देशों को नसीहत भी दे डाली और कहा कि दोनों देशों को यह समझना होगा कि हमें अब आगे बढ़ जाना चाहिए। उन्होंने इस दौरान अपने पिता को याद करते हुए कहा कि जब मैं छोटा था तब पंजाब मेल लाहौर तक जाती थी, लेकिन मेरा मानना है कि यह ट्रेन पेशावर तक जानी चाहिए, अफगानिस्तान तक जानी  चाहिए।

 


भाषण देते वक्त भावुक हुईं हरसिमरत बादल

शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भाषण देते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि आज हमारी कौम के लिए ऐतिहासिक दिन है, भारत का हर एक  सिख पिछले 70 सालों से यहां आकर दर्शन करना चाहता था वो अब पूरा हो रहा है। जिसके हाथ में सेवा लिखी थी, उसी के हाथों ये काम पूरा हुआ है। गुरु नानक साहब ने अपना आखिरी समय आपकी धरती पर बिताया, लेकिन 4 किमी. का ये फासला पूरा करने में 70 साल लग गए। 

सिमरत बोलीं ने यहां मेरा कोई दोस्त, कोई जानने वाला नहीं लेकिन एक सिख होने के नाते मेरी अरदास पूरी हुई है। अपनी बात कहते हुए बादल भावुक हो गईं।  हमारी पार्टी 7 महीने से इस मांग को पूरा करने में लगी थी, हमारी कैबिनेट ने इसका फैसला लिया और आज ये सपना पूरा हो रहा है।  उन्होंने कहा कि जब बर्लिन की दीवार गिर सकती है तो भारत-पाकिस्तान के बीच की नफरत क्यों नहीं दूर हो सकती है। 
 
आगे पढ़ें

सिद्धू ने दोनों देशों के बीच फिर क्रिकेट शुरू करने की वकालत की

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाव -सरणियाँ (क्षणिकाएं )

कौन है वह , जो दूज के चाँद सा मिला , देखते ही देखते पूर्ण चंद्र बना और  ईद का चाँद हो गया।   भाव -सरणियाँ (क्षणिकाएं )-१ 

ये अन्नदाता नहीं भूहन्ता हैं

ट्वीट जगत से साभार : मुनींद्र मिश्र जी कहते हैं: 'हरित क्रान्ति से हुई आत्मनिर्भरता से पहले लोग ज्वार बाजरा मक्का बड़े चाव से खाते थे और इनकी खेती में जल का उपयोग भी सीमित हुआ करता था।'  हमारी टिपण्णी :मिश्र जी यही पौष्टिक अनाज हुआ  करता था खाद्य रेशों पुष्टिकर तत्वों से भरपूर।  शिवकांत जी लंदन से लिखते हैं प्रत्युत्तर में  :सच बात तो यह है ,पंजाब ,हरियाणा ,और उत्तरप्रदेश के किसान कर दाता के पैसे से सस्ती हुई दरों पर पानी ,बिजली ,खाद लेकर मजदूरों का दुनिया की न्यूनतम मजदूरी पर शोषण करते हुए ऊंची MSP पर बेचने के लिए उन जमीनों पर धान ,गेंहू और गन्ना उगाते हैं जो मोटे स्वास्थ्यप्रद अनाजों के लिए बनी है। धान गेंहू और गन्ने से भूजल सूख गया है। नहरी जल ,रासायनिक खाद और कीटनाशकों से जल -जमीं खारे और विषाक्त हो गए हैं। गेंहू ,बासमती  ने मधुमेह और जिगर के रोगों की महामारी फैला दी है। ये अन्नदाता नहीं  भूहन्ता हैं।सब्सिडी का बढ़ावा न देकर यूरोप की तरह इनकी उपज पर रोक लगनी चाहिए।  मुनींद्र मिश्र :इस पर भारत में रोक कैसे लगे कोई चर्चा तक तो करता नहीं। धान और गेंहू आज खा रहे हैं पर यही हालात

सिंहासन और लकड़बघ्घे -डॉ.नन्द लाल मेहता 'वागीश '

सिंहासन और  लक्कड़बघ्घे -डॉ.नन्द लाल मेहता 'वागीश ' सिंहासन की ओर न देखो  लक्कड़बघ्घों ! तुम इसके हकदार नहीं हो ! (१ ) तुम क्या जानो सिंहासन को,      महाप्राणक कर्त्तापन को  .          यह है प्रचंड अग्निसार ,         दाहक ज्वाला अतिदुस्तर ,     पार करोगे ?पास तुम्हारे     इसका कोई उपचार नहीं है। (२ ) मृत शिकार को खाने वाले ,       लम्पट उमर बिताने वाले ,       वर्णसंकर सुख पाने वाले ,          क्या जाने सिंहासन -संसद ,      भारतवर्ष सुशासन क्या है !      इसका सौम्य सुवासन क्या है !  (३ )द्रुपद -सुता सी परम पावनी ,      है भारत की अपनी संसद ,      राष्ट्र निरंतर करता चिंतन ,      संवादन अरु प्रति -संवादन ,      सूत्र -विचारण और निर्णयन।      इसी से निर्मित है रचना मन ,      भारत -जनकी संसद का। (४ )भारत नहीं है संज्ञा केवल ,     भारत भाव विशेषण है।       अति पुरातन फिर भी नूतन ,     यह भारत का दर्शन है।    युगकाल चिरंतन है भारत ,    यह भारत सदा सनातन है,   भारत का यह लक्षण है। (५  )    सिंहासन है यज्ञ समर्पण ,          स