सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अकर्म एवं भक्ति, SI-11, by shri Manish Dev ji (Maneshanand ji) Divya Srijan Samaaj

सन्दर्भ -सामिग्री :https://www.youtube.com/watch?v=otOjab3ALy4

जो अकर्म  में कर्म को और कर्म में अकर्म को देख लेता है बुद्धिमान वही है। भगवान् अर्जुन को अकर्म और कर्म के मर्म को समझाते हैं। कर्म जिसका फल हमें प्राप्त  होता है वह है और अकर्म  वह जिसका फल हमें प्राप्त नहीं होता है।  

वह योगी सम्पूर्ण  कर्म करने वाला है जो इन दोनों के मर्म को समझ लेता है।  अर्जुन बहुत तरह के विचारों से युद्ध क्षेत्र में ग्रस्त है । युद्ध करूँ न करूँ। 

सफलता पूर्वक  कर्म करना है तो इस रहस्य को जान ना ज़रूरी है। अकर्म  वह है -जिसका फल प्राप्त नहीं होता।

जो कर्म अनैतिक है जिसे नहीं करना चाहिए वही विकर्म है।वह कर्म जो नहीं करना चाहिए जो निषेध है वह विकर्म है। 

जिस दिन कर्म और अकर्म का भेद समझ आ जाएगा। मनुष्य का विवेक जागृत होगा उसी दिन भक्ति होगी।तब जब घोड़े वाला चश्मा हटेगा और उसके स्थान पर विवेक का चश्मा लगेगा।  

 भगवान् अर्जुन से कहते हैं :हे अर्जुन !तू कर्म अकर्म और विकर्म के महत्व को मर्म को जान तभी तेरे प्रश्नों का समाधान होगा के पाप क्या है, पुण्य क्या है क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए ?

कर्म वह है जिसका फल प्राप्त होता है और अकर्म  वह है जिसका फल प्राप्त नहीं होता।  

कुछ विद्वान विकर्म का अर्थ निषेध कर्म न लगाकर विशेष कर्म बतलाते हैं लेकिन गीता के सन्दर्भ में यह गलत है भगवान् कहीं भी अर्जुन को विकर्म का अर्थ नहीं समझाते। संस्कृत व्याकरण के अनुसार भी यह वह कृति है जो विकृत हो गई है। विकृति ही है विकर्म।जो कृति अच्छी नहीं है वह विकर्म है डिफ़ॉर्मेशन है। 
शेष का विलोम है विशेष। आम खाने के बाद गुठली आपने नहीं खाया वह शेष है जो गूदा आपने खाया वह विशेष है। 

सब कुछ करते हुए भी व्यक्ति  अकर्म  में रह सकता है   ?

जीव अनेक कर्म करता है यदि कर्मों के फल में उसकी स्पृहा न  रहे तो वह सब कुछ करते हुए भी कुछ नहीं करता। उसे अपना उद्देश्य ज्ञात हो जाता है। भगवान् अर्जुन को यही समझाते हैं :"मैं सब कुछ करते हुए भी सब कर्मों से अलिप्त रहता हूँ  क्योंकि इनमें मेरी स्पृहा नहीं रहती।

जो अनहद नाद के नशे में डूब गया जो परमात्मा के नशे में रहकर सब कर्म करता है उसे कर्म फिर बांधता नहीं है। फल की स्पृहा रखते हुए जो कर्म किया जाता है वह  कर्म बांधता है। 

राजा जनक एक साथ दो तलवार चलाते हैं एक ज्ञान की एक कर्म की। गृहस्थ में रहते हुए सब कुछ करते हैं लेकिन लक्ष्य उनका परमात्मा है। इसलिए उनका (ग्राहस्थ्य) गार्हस्थ्य ( गृहस्थय )कर्म उन्हें बांधता नहीं  है। 

हमारे मन के उद्देश्य से कर्म का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही पक्ष उजागर होतें हैं।वेषधारी साधू ,लोगों से बहुत प्यार से मिल रहा है लेकिन उनको ठग रहा है उनके साथ बरजोरी कर रहा है। तो उसका प्यार से मिलना फल नहीं देगा। उसके मीठे ठगाऊ बोल फल नहीं देंगे उसकी ठगी फल देगी। क्योंकि वह ठगी ही उसका उद्देश्य है।

इसलिए भगवान् अर्जुन से कहते हैं तू मुझे स्मरण करता हुआ कर्म कर तुझे कोई पाप नहीं लगेगा।  

जिस दिन कर्म और अकर्म का भेद समझ आ जाएगा। मनुष्य का विवेक जागृत होगा उसी दिन भक्ति होगी।    

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाव -सरणियाँ (क्षणिकाएं )

कौन है वह , जो दूज के चाँद सा मिला , देखते ही देखते पूर्ण चंद्र बना और  ईद का चाँद हो गया।   भाव -सरणियाँ (क्षणिकाएं )-१ 

ये अन्नदाता नहीं भूहन्ता हैं

ट्वीट जगत से साभार : मुनींद्र मिश्र जी कहते हैं: 'हरित क्रान्ति से हुई आत्मनिर्भरता से पहले लोग ज्वार बाजरा मक्का बड़े चाव से खाते थे और इनकी खेती में जल का उपयोग भी सीमित हुआ करता था।'  हमारी टिपण्णी :मिश्र जी यही पौष्टिक अनाज हुआ  करता था खाद्य रेशों पुष्टिकर तत्वों से भरपूर।  शिवकांत जी लंदन से लिखते हैं प्रत्युत्तर में  :सच बात तो यह है ,पंजाब ,हरियाणा ,और उत्तरप्रदेश के किसान कर दाता के पैसे से सस्ती हुई दरों पर पानी ,बिजली ,खाद लेकर मजदूरों का दुनिया की न्यूनतम मजदूरी पर शोषण करते हुए ऊंची MSP पर बेचने के लिए उन जमीनों पर धान ,गेंहू और गन्ना उगाते हैं जो मोटे स्वास्थ्यप्रद अनाजों के लिए बनी है। धान गेंहू और गन्ने से भूजल सूख गया है। नहरी जल ,रासायनिक खाद और कीटनाशकों से जल -जमीं खारे और विषाक्त हो गए हैं। गेंहू ,बासमती  ने मधुमेह और जिगर के रोगों की महामारी फैला दी है। ये अन्नदाता नहीं  भूहन्ता हैं।सब्सिडी का बढ़ावा न देकर यूरोप की तरह इनकी उपज पर रोक लगनी चाहिए।  मुनींद्र मिश्र :इस पर भारत में रोक कैसे लगे कोई चर्चा तक तो करता नहीं। धान और गेंहू आज खा रहे हैं पर यही हालात

सिंहासन और लकड़बघ्घे -डॉ.नन्द लाल मेहता 'वागीश '

सिंहासन और  लक्कड़बघ्घे -डॉ.नन्द लाल मेहता 'वागीश ' सिंहासन की ओर न देखो  लक्कड़बघ्घों ! तुम इसके हकदार नहीं हो ! (१ ) तुम क्या जानो सिंहासन को,      महाप्राणक कर्त्तापन को  .          यह है प्रचंड अग्निसार ,         दाहक ज्वाला अतिदुस्तर ,     पार करोगे ?पास तुम्हारे     इसका कोई उपचार नहीं है। (२ ) मृत शिकार को खाने वाले ,       लम्पट उमर बिताने वाले ,       वर्णसंकर सुख पाने वाले ,          क्या जाने सिंहासन -संसद ,      भारतवर्ष सुशासन क्या है !      इसका सौम्य सुवासन क्या है !  (३ )द्रुपद -सुता सी परम पावनी ,      है भारत की अपनी संसद ,      राष्ट्र निरंतर करता चिंतन ,      संवादन अरु प्रति -संवादन ,      सूत्र -विचारण और निर्णयन।      इसी से निर्मित है रचना मन ,      भारत -जनकी संसद का। (४ )भारत नहीं है संज्ञा केवल ,     भारत भाव विशेषण है।       अति पुरातन फिर भी नूतन ,     यह भारत का दर्शन है।    युगकाल चिरंतन है भारत ,    यह भारत सदा सनातन है,   भारत का यह लक्षण है। (५  )    सिंहासन है यज्ञ समर्पण ,          स